गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-33 स्थित पीजी में रहने वाली युवती ने युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवती की आरोपी युवक से उसकी सहेली के माध्यम से पहचान हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। आरोप है कि युवक ने झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर 27 अप्रैल को पुलिस ने युवक के खिलाफ सदर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ओडिसा मूल की युवती (24) ने बताया कि आरोपी हिसार निवासी प्रवीन ने नाहरपुर रूपा गांव के पास पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।