गुरुग्राम। सराय अलवरदी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुग्राम के पास कम्युनिटी सेंटर खेल मैदान में जिला स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सोहना स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच भगवत सिंह ने बताया कि सोहना स्टेडियम से अभ्यास करने वाले 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कुल 26 मेडल (11 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक) अपने नाम किए।
अंडर-14 वर्ग में प्रणवी ने कंपाउंड राउंड में रजत, मेघा ने टीम रजत, रौनक ने टीम रजत और व्यक्तिगत कांस्य जीता। अंडर-17 गर्ल्स में दीपांशी ने टीम वर्ग में स्वर्ण व व्यक्तिगत में रजत, नव्या ने टीम में स्वर्ण व व्यक्तिगत में कांस्य, देवकी ने टीम स्वर्ण, तनीषा और कनिष्का ने टीम में रजत जीता। अंडर-17 बॉयज़ में साहिल ने व्यक्तिगत रजत, अनिरुद्ध ने टीम स्वर्ण व व्यक्तिगत कांस्य, गुलशन ने कांस्य जीता। अंडर-19 गर्ल्स में रिशा मेहता ने व्यक्तिगत स्वर्ण, तन्वी जैन ने कंपाउंड राउंड में स्वर्ण, महक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बॉयज़ में प्रिंस ने व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो स्वर्ण जीते, रूपेश और हर्ष ने टीम स्वर्ण, कार्तिक व शशांक ने रजत, ललित ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस मौके पर हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरिराज सिंह, एसडीएम सोहना अखिलेश कुमार (एचसीएस), खेल समिति अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।