फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी बनाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी गारंटी बनाने के बदले मिले थे 24.30 लाख रुपये
विज्ञापन

54.50 लाख रुपये की फर्जीवाड़ा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गेहूं की सप्लाई के नाम पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने और दो करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी तैयार करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-दो पुलिस ने एक आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी जयनता कुंडू के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने सॉफ्टवेयर बनाया था। उसे कथित फर्जी बैंक गारंटी तैयार करने के बदले 24 लाख 30 हजार रुपये मिले थे। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

18 सितंबर 2025 को फारमार्ट सर्विस कंपनी के पदाधिकारी ने उद्योग विहार थाने में दी शिकायत में बताया गया कि भारतीय नेचुरल प्रोडक्टस के प्रोपराइटर राजेंद्र चेरुकुरी ने गेहूं की आपूर्ति के व्यावसायिक लेन-देन के लिए कंपनी से संपर्क किया था। शुरुआत में कारोबार सामान्य रूप से हुआ, जिससे कंपनी का आरोपी पर विश्वास बढ़ गया। इसके बाद बड़े स्तर पर गेहूं की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव दिया गया। 14 अक्तूबर 2022 को आरोपी की ओर से बैंक के नाम पर दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी प्रस्तुत की गई। कंपनी ने इसे भुगतान में चूक होने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मानते हुए गेहूं की आपूर्ति कर दी। कंपनी ने गेहूं की आपूर्ति के बाद बिल जारी किए। शुरुआत में कुछ भुगतान किया गया, लेकिन बाद में बड़ी मात्रा में माल लेने के बावजूद शेष रकम का भुगतान नहीं किया गया। बकाया राशि करीब 54.50 लाख रुपये पहुंच गई। जब कंपनी ने बकाया वसूलने के लिए बैंक गारंटी का इस्तेमाल किया तो पता चला कि गारंटी कथित तौर पर फर्जी थी। आरोप है कि बैंक की मुहर और स्टांप से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इसे असली दिखाया गया था। मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र चेरूकुरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जयनता कुंडू से अन्य तथ्यों और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें