फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब तक 400 वेंडर्स को मिला लोक कल्याण मेले का लाभ

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में लगे मेले में आए लाभार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित लोक कल्याण मेले में अब तक करीब 400 लोगों को लाभ मिल चुका है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक सितंबर से शुरू किया गया यह मेला 30 सितंबर तक चलेगा।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित मेले के तहत मंगलवार को नगर निगम के पुराने कार्यालय और एसबीआई की बादशाहपुर शाखा में शिविर लगाया गया। निगम के पुराने कार्यालय में रोजाना मेला आयोजित किया जा रहा है, जबकि चयनित बैंकों में अलग-अलग दिन शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। बैंक शिविरों में पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करने, ऋण वितरण और नए आवेदनों को स्वीकृति दिलाने में भी सहायता की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, जिले में करीब 55 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेता पंजीकृत हैं। इनमें करीब 17 हजार विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहला 10 हजार रुपये का ऋण जारी किया जा चुका है। द्वारका प्रसाद ने बताया कि लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के परिवारों को केंद्र सरकार की आठ योजनाओं के साथ आयुष्मान योजना से भी जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों और उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

बड़े स्तर पर मेला लगाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं शामिल
नगर निगम की ओर से जिला स्तर पर बड़े स्तर पर लोक कल्याण मेले के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। इसमें नगर निगम मानेसर समेत अन्य स्थानीय निकायों को भी शामिल किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।
-
लोक कल्याण मेले में आने से सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिली है। आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराए हैं। -इशु बंसल, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी
विज्ञापन

पहले लोन लेने के बाद अब दूसरे लोन के लिए आवेदन किया है। इस तरह के आयोजनों से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है और लंबित कार्य भी जल्द पूरे हो जाते हैं। -उमेद खान, लाभार्थी

नगर निगम कार्यालय में लगे मेले में आए लाभार्थी। अमर उजाला

नगर निगम कार्यालय में लगे मेले में आए लाभार्थी। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें