फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अब तक 30 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि, दो दिनों तक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जींद में 29 अप्रैल से दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और अब तक जिले के करीब 30 उभरते खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लिया है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे 22 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में दौड़, लंबी कूद, और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव अर्जुन ने बताया कि जींद में होने वाली यह दो दिवसीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी मेहनत को साबित करने का बेहतरीन मौका है। अभी तक 30 पंजीकरण हो चुके हैं और हमें उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक यह संख्या काफी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें