फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब तक हुडा की 25 एकड़ जमीन मुक्त मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा करने वालों पर कसा जा रहा है शिकंजा, व्यावसायिक साइट विकसित की जाएगी
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हुडा संपदा विभाग दो की ओर से अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। संपदा विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर अब तक 25 एकड़ जमीन मुक्त कराई है। सर्वे विभाग की ओर से इस जमीन को घेरा जा रहा है। साथ ही प्लानिंग विभाग की ओर से व्यावसायिक साइट विकसित की जाएगी।

संपदा विभाग को सर्वे के दौरान पता चला कि इन जमीनों का अधिग्रहण होने के बाद कब्जा नहीं मिल सका था। बहुत से किसानों ने तो अवार्ड जमीन का मुआवजा भी उठा रखा है। इन जमीनों पर अतिक्रमण के चलते किराए के कमरे बनाने से लेकर अन्य अतिक्रमण था। सर्वे विभाग की ओर से सेक्टर 33, 44, 45,47, 52, 57 सेक्टरों से यह अतिक्रमण हटाया गया है। जमीन मालिकों की ओर से इन पर झुग्गियां बसाई गई थी।
विज्ञापन

संपदा विभाग को कुछ जमीनों पर सेक्टर की व्यावसायिक साइट प्लान होने का पता चला है जबकि कुछ जमीन पर उसे प्लानिंग तैयार करनी है। हुडा प्रशासक की ओर से संपदा विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। बैठक में साइट पर सड़क, पानी व सीवर को विकसित होने के बाद उनको नीलाम करेगा। माना जा रहा है कि इन साइटों को बेचने के बाद विभाग को करोड़ाें का फायदा होगा। इसके साथ ही उन जमीन जिन पर अवैध कब्जा था और खाली कराई गई है। उन पर भी प्लानिंग तैयार करने का निर्देश दिया।

हुडा में किसी को काम के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर


हुडा संपदा विभाग दो में नव नियुक्त संपदा अधिकारी सुमन भाकर ने विभागीय कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने काम को लेकर अनायास परेशान नहीं होना चाहिए। विभागीय लोग फाइल पर अनायास आपत्ति न लगाएं। आवंटी को संतुष्ट करके भेजे। विभाग की ओर से सभी काम आन लाइन हो चुका है तो उनके साथ पूरी पारदर्शिता रखें।
विज्ञापन


धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है व्यवस्था


हुडा संपदा विभाग दो के पद पर तैनात रहने वाले अधिकारियों के तबादले के बाद से आवंटियाें का काम काफी संख्या में लंबित था। संपदा अधिकारी की तैनाती के बाद आवंटियों के लंबित काम लगभग समाप्त हो गए। संपदा विभाग अधिकारी की कार्यशैली आवंटियों में चचा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें