फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक की पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
22पीएएलपी1- अस्पताल में पोस्टमार्टम के कार्रवाई के दौरान मौजूद मृतकों के परिजन।
विज्ञापन

22पीएएलपी2- मृतक भूपेंद्र का फाइल फोटो।
22पीएएलपी3- मृतक मोहित का फाइल फोटो।
आमने-सामने से आ रही बाइक टकराई, दोनों बाइक चालकों की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। आगरा चौक के समीप आमने-सामने से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसा गलत दिशा में बाइक चलाने के कारण हुआ। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं होडल में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। होडल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार, यूपी के जिला मथुरा स्थित गांव बंदी निवासी हरीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे तीन भाई थे। सबसे छोटा भाई 35 वर्षीय भूपेंद्र शादीशुदा था तथा फरीदाबाद में गाड़ी पर चालक का काम करता था। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ फरीदाबाद में ही किराये के मकान में रहता था। 21 मई रविवार को भूपेंद्र किसी काम से गांव आया था तथा दोपहर बाद बाइक पर वापस लौट गया। शाम को उसे पता चला कि भूपेंद्र की पलवल में आगरा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने परिजनों के साथ पलवल पहुंचा तो पता चला कि आगरा चौक से पहले सरकारी स्कूल के सामने से गलत दिशा में बाइक चलाकर आ रहे नूंह जिला के गांव बझेड़ा निवासी 24 वर्षीय मोहित ने भूपेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। मोहित के साथ एक युवती भी बाइक पर सवार थी। तीनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां भूपेंद्र व मोहित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गांव करमन के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव गढी पट्टी निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव करमन में किसी निजी काम से जा रहा था। तभी सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें