फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लग्जरी कार में कर रहे थे शराब की तस्करी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड पर शिव मूर्ति के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा गाड़ी पकड़ी। इससे शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने ओल्ड रेलवे रोड पर शिव मूर्ति के पास रविवार रात नाकेबंदी की। इस दौरान कई गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान एक ब्रेजा गाड़ी पकड़ी । जिसमें 35 पेटी शराब बरामद की गई। चालक की पहचान ओल्ड रेलवे रोड प्रेम मंदिर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। सिटी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें