फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रात भर पॉलीमर कंपनी से उठता रहा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
-नुकसान का आकलन कर रहा दमकल विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित नरेंद्र पॉलीमर कंपनी में लगी आग सोमवार तड़के जाकर ठंडी पड़ी। रात भर कंपनी से रह रहकर आग की लपटें उठती रहीं। 25 गाड़ियों ने 70 से ज्यादा चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग से कंपनी में हुए नुकसान का आंकलन दमकल विभाग समेत अन्य एजेंसियां कर रही हैं। अग्निकांड में कंपनी की प्रोसेसिंग यूनिट पूरी तरह नष्ट हो गई है।
सेक्टर-24 के प्लॉट नंबर 260 में नरेंद्र पाॅलीमर नाम से थर्माकोल बनाने की कंपनी है। इसमें प्लास्टिक के दाने भी बनाए जाते हैं। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक कंपनी के अंदर विस्फोट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन अधिकारी लेखराज ने बताया कि दमकल की 18 गाड़ियां रात नौ बजे तक आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

इसके अलावा एक फोम टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और कुछ एयर फोर्स व निजी कंपनियों से मंगाए गए फायर टेंडर भी आग बुझाने में जुटे रहे। देर रात तक कंपनी से आग की लपटें उठती रही। हालांकि, मुख्य आग पर काबू पा लिया गया। कुछ इलाकों से धुंआ और आग रह रहकर धधक उठती थी। इसलिए दो गाड़ियां एहतियात के तौर पर तड़के तक कंपनी में ही रही।
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र गुप्ता का कहना है कि आग से पूरी यूनिट खत्म हो चुकी है। इससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बीमा कंपनियां नुकसान का आंकलन कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें