फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की आबोहवा में धुंध हावी, एक्यूआई 242 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की आबोहवा में धुंध हावी, एक्यूआई 242 पहुंचा
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिनोंदिन कम होती ठंड के बीच प्रदूषण स्थिर बना हुआ है। रविवार को भी शहर की आबोहवा में धुंध प्रभावी रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धुंध का असर कम हुआ और दिन में तेज धूप खिली। प्रदूषण के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक सप्ताह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार बना हुआ है। वहीं, बीते तीन-चार दिनों से एक्यूआई बढ़कर 230-245 के बीच स्थिर है, जिसके लिए धुंध व सड़कों से उड़ने वाली धूल इत्यादि जिम्मेदार हैं। रविवार को भी शाम 4 बजे शहर का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। वहीं, दिन में तेज धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी दिनोंदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस वजह से ठंड का असर लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें