फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राजस्थान से किया महेंद्र को गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने राजस्थान से किया महेंद्र को गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर
विज्ञापन

गुरुग्राम। चकरपुर गांव में फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह के बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर रात को पुलिस ने राजस्थान के सीकर में छापा मारकर आधार कार्ड मशीन ऑपरेटर को भी दबोच लिया। इस मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है। रविवार को आरोपी को कोर्ट के माध्यम से चार दिन की रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह सरगना चितरंजन को राजस्थान से पूरी किट देने आता था। इसके लिए वह कोडवर्ड उपयोग करता था। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों का आमना-सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरी चेन को टटोलने में लगी हुई है। मुख्यारोपी चितरंजन से बताया था कि वह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित ग्रामीण बैंक से यह आधार मशीन लाता था, जिसे महेंद्र नामक युवक उपलब्ध कराता था। पुलिस इसी कड़ी को जोड़ते हुए शनिवार को महेंद्र के सीकर जिले के थाई गांव पहुंची। पुलिस ने महेंद्र के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार अलसुबह उसे गुरुग्राम लाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने गुरुग्राम के चकरपुर से सरगना चितंरजन समेत छह युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें