-पूरे दिन उड़ती रहती है धूल, लोगों को भुगतनी पड़ती हैं परेशानियां
-सड़क पर पड़े हुए रोड़े बने दिक्कत का सबब
-गिरकर चोटिल हो रहे हैं राहगीर और आम लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर के अंदर बनाया जा रहा पुराना दिल्ली-अलवर हाईवे लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। निर्माण कार्य पिछले एक महीने से रुक हुआ है। हालत यह है कि पूरे दिन इस पर धूल उड़ती रहती है और लोगों को जिसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर पड़े हुए रोड़े भी लोगों के लिए दिक्कत का सबब बने हुए हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद भी संबंधित विभाग व ठेकेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है । लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी पर आमादा है। इसके कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
बता दे कि शहर का पुराना दिल्ली अलवर रोड लंबे समय से टूटा हुआ था। कई करोड़ रुपए की लागत से उसे बनाया जा रहा है। पिछले कई महीने से इस पर काम चल रहा है, फिलहाल इस पर उपायुक्त के पुराने निवास से थाने तक बनाने का काम चल रहा है। लेकिन यह काफी दिनों बंद है। इस पर पूरे दिन धूल उड़ती है। रोडों से भी राहगीर परेशान हैं। सतपाल सिंगला ने बताया कि पिछले 1 महीने से काम बंद पड़ा हुआ है लोग पूरी तरह से धूल से हट रहे हैं लेकिन प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है । पूर्व पार्षद राजू ने कहा कि काम की लेट लतीफी से न केवल लोगों को दिक्कत हो रही है, बल्कि दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए। मदन तंवर ने कहा कि प्रशासन का शहर की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है अधिकारी अपनी मनमर्जी पर आमदा है कितनी लापरवाही ठीक नहीं। सनाउल्लाह ने बताया कि पिछले एक महीने से सड़क पर रोडा पड़े हुए हैं। पूरे दिन धूल उड़ती है । ठेकेदार इस पर छिड़काव भी नहीं कर रहा है। लोग परेशान है।
-
वर्जन
सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जा रहे हैं जिसके कारण थोड़ी देरी हुई है जल्द ही सड़क को बनाया जाएगा लोगों की दिक्कत को दूर करेंगे।
सज्जन सिंह, कार्यकारी अभियंता सड़क एवं लोक निर्माण विभाग।