गुरुग्राम। वायु प्रदूषण के स्तर में दो दिन से हल्का सुधार हो रहा है लेकिन अब भी यह खराब श्रेणी में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 278 रहा, जो कि अब भी खराब श्रेणी में है।
बीते दो दिन पहले शहर का एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया था। जिसके बाद से जिला प्रशासन ने ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी थी। साथ ही पांचवीं तक की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड पर कर दिया गया है। लेकिन अब भी कई मुख्य चौराहों और सड़कों पर जमी धूल, औद्योगिक क्षेत्रों से निकलता धुआं, वाहनों का उत्सर्जन और निर्माण कार्यों की गतिविधियां वायु को प्रदूषित कर रही है। प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। चिकित्सकों ने नागरिकों से मास्क पहनने, जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने और निजी वाहनों के सीमित उपयोग की अपील की है। संवाद