फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रात में नींद उड़ी, दिन में चैन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही भारी बिजली कटौती ने जीना किया मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही भारी बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेपटरी कर दिया है। रविवार को शहर के कई सेक्टरों और सोसाइटियों में घंटों बत्ती गुल रही, जिससे लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर हो गए। बार-बार हो रही ट्रिपिंग और बिजली की आंख-मिचौली के कारण पंखे, कूलर और एसी शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली नहीं होने के कारण दिनभर बेचैन रहते हैं, वहीं गर्मी के कारण रात में नींद उड़ जाती है।
इस भीषण स्थिति का सबसे बुरा असर मासूम बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है। बिजली संकट ने अब पेयजल आपूर्ति को भी ठप कर दिया है, जिससे घरों में पानी की किल्लत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बहुमंजिला सोसाइटियों में लोग महंगे डीजल जनरेटर (डीजी) के भरोसे रहने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। फ्रिज बंद होने से खाने-पीने का सामान खराब हो रहा है। बिजली विभाग के खिलाफ स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि रविवार को बिजली के कट ज्यादा लगे। बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रहा है। रविवार को शांति नगर, लक्ष्मी गार्डन, ओम नगर, बसई एन्क्लेव, सेक्टर-55, 56, सेक्टर पांच, परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, परीना कोबान, पटेल नगर समेत कई जगहों पर बिजली के कट लगे।

आंधी के बहाने काट दी जाती है बिजली
शनिवार रात हमारे इलाके में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। रात के समय बिजली नहीं होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। -सोनू, निवासी, अशोक विहार फेज-2

रोजाना बिजली जाने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसी बंद हो जाता है, जिससे गर्मी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कई बार 5-6 घंटे की कटौती होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। -अंकित यादव, निवासी, अशोक विहार

जब भी थोड़ी-सी आंधी चलती है, बिजली काट दी जाती है और कई घंटों बाद ही आती है। इससे सोसाइटी के लोगों को पूरी तरह डीजी पर निर्भर रहना पड़ता है। -संदीप, निवासी, परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, सेक्टर-99ए
विज्ञापन


जून की गर्मी में लगातार बिजली कटौती के कारण डीजी पर निर्भर रहना पड़ा। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। -बृज किशोर, निवासी, सेक्टर-103, सत्या द हर्मिटेज सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें