फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में बूचड़खानों का निरीक्षण, कमियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में बूचड़खानों का निरीक्षण, कमियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। मेवात क्षेत्र में बूचड़खानों को लेकर पनप रहे विरोध के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने उपमंडल के विभिन्न बूचड़खानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूनाइटेड फर्म प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड (घाटा शमसाबाद),अलाना (मांडीखेड़ा), एलिमेंटोस (मांडीखेड़ा) तथा फेयर एक्सपोर्टस (मांडीखेड़ा) के परिसरों का बारीकी से जायजा लिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण टीम में एसडीओ मनीष कुमार (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), डीडीए वीरेंद्र सहरावत (पशुपालन विभाग), एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, बीडीपीओ अजीत सिंह, पुलिस विभाग और संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच शामिल रहे। टीम ने सभी प्लांटों में स्वच्छता व्यवस्था, वायु व जल प्रदूषण की स्थिति तथा पशु कल्याण से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान आसपास फैल रही दुर्गंध के कारणों का भी अध्ययन किया गया और मौके से सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गए। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी प्लांटों को कमियों को दूर करने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को भेज दी जाएगी आने वाले दिनों में इन बूचड़खानों का पुनः निरीक्षण किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें