फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थप्पड़ मारकर महिला डाक्टर से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर सिटी में बाइकर्स गैंग का आतंक है। पुलिस एक गिरोह का खुलासा करती है दूसरी ओर नए लोग वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। सुशांत लोक थाना क्षेत्र के सेक्टर 43 में शनिवार रात दस बजे अपने साथी डाक्टर के साथ सैर पर महिला डाक्टर निकली थी। बाइक सवार युवकों ने उसे थप्पड़ मार कर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी डाॅ. तितिक्षा ने शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात दस बजे डाॅ. परीक्षित के साथ टहलने निकली थीं। परीक्षित उनसे 15-20 कदम दूर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने थप्पड़ और मुक्के मारकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। परीक्षित ने उसे नीचे से उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें