फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपाइयों ने किया प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का जाटौली में पुतला फूंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने जाटौली में उदयभान का पुतला फूंका और कांग्रेस की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों का कहना था कि उदयभान अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें। इसके साथ ही भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 104वें मन की बात कार्यक्रम को जाटौली में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जाटौली मंडी के मंडल पालक महेश चौहान की अध्यक्षता में सुना। इस मौके पर भाजपा के विस्तारक सतबीर गांधी,मंडल अध्यक्ष अभय सिंह,मनबीर व परीक्षित चौहान, भारत नम्बरदार, प्रवीन ठाकरिया,रोहताश नम्बरदार,बिरेन्द्र नम्बरदार, रामकिशन शेरपुर,राकेश नम्बरदार,रवि चौहान,उदयवीर वशिष्ठ,दिनेश चौहान,गजराज चौहान,भीम सिंह,राकेश नम्बरदार,राजकुमार बिसुन्डा,अमित कारोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें