फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसएल अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को खेले गए महिला क्रिकेट मुकाबले में एसएल क्रिकेट अकादमी वुमेन टीम ने एनसीआर क्रिकेट गर्ल्स टीम को छह विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के इस मुकाबले में एनसीआर क्रिकेट गर्ल्स ने आठ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। वहीं, एसएल क्रिकेट अकादमी ने 38.4 ओवर में चार विकेट खोकर 229 रन बनाए।
विज्ञापन




एनसीआर क्रिकेट गर्ल्स टीम की मिताशा पंचाल और ईशिका शर्मा ने पारी संभालाी। मिताशा ने 60 और ईशिका ने 79 रन बनाए। कप्तान ज्योति यादव ने 27 और हर्षिता ने 21 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएल क्रिकेट अकादमी ने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की। आन्या सिंह ने 70 रन की शानदार पारी खेली। मनजीत और वंशिता ने 33, साची ग्रोवर ने नाबाद 39 रन बनाए। लावण्या यादव 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।



एनसीआर क्रिकेट गर्ल्स की ओर से खुषी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लिए। रिया शर्मा को दो विकेट मिले। एसएल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिया शर्मा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि मिताशा पंचाल और मारविका को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें