फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में खुलेगा छठा एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने मनाया 41वां स्थापना दिवस, पेशेवर दक्षता, अनुशासन एवं परिचालन उत्कृष्टता को सराहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए देश का छठा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ट्रेनिंग सेंटर अयोध्या में खोला जाएगा। मंगलवार को एनएसजी के 41वां स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की पेशेवर दक्षता, अनुशासन एवं परिचालन उत्कृष्टता की सराहना की।
गृहमंत्री ने कहा कि इससे पहले चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद में ट्रेनिंग सेंटर खोले जा चुके हैं। ऑपरेशन अक्षरधाम, मुंबई हमला और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी कमांडो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश की सुरक्षा की। ऑपरेशन सिंदूर से दिखाया गया कि आतंकवादियों की अब कहीं भी जगह नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री ने एनएसजी की भूमिका को फोर्स ऑफ लास्ट रिसॉर्ट के रूप में रेखांकित करते हुए बल की आतंकवाद रोधी, बंधक मुक्ति, विमान अपहरण रोधी, बम निष्क्रियकरण तथा निकट सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (एसओटीसी ) की वर्चुअल आधारशिला का भी अनावरण किया। इस सेंटर के निर्माण पर करीब 141 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र उन्नत सामरिक प्रशिक्षण, आतंकवाद रोधी अनुकरण एवं अंतर संस्थानिक क्षमता निर्माण के लिए स्थापित किया जा रहा है, जो वन नेशन, वन रिस्पॉन्स की राष्ट्रीय संकल्पना के अनुरूप है। यह पहल भारत की आतंकवाद रोधी संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की पेशेवर दक्षता, अनुशासन एवं परिचालन उत्कृष्टता की सराहना की। इस सेंटर से देशभर की पुलिस को भी जोड़ा जाएगा। इस सेंटर से एनएसजी के साथ राज्यों की पुलिस को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री ने एनएसजी की वार्षिक क्षमता निर्माण पुस्तिका ड्यूटी टू शेयर का विमोचन भी किया। एनएसजी के महानिदेशक बृगु श्रीनिवासन ने बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की पेशेवर दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उच्च परिचालन मानकों की सराहना की।

शक्ति का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम के तहत एक संयुक्त परिचालन प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आतंकवाद रोधी एवं हस्तक्षेप क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इसमें काउंटर टेररिस्ट और क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स अभ्यास, कॉम्बैट फ्री फॉल, हेलीकॉप्टर स्लिदरिंग, बम निष्क्रियकरण एवं के-9 प्रदर्शन तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन शामिल था। यह प्रदर्शन एनएसजी की दक्षता, तत्परता एवं पेशेवर उत्कृष्टता का सजीव प्रतीक रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शौर्य स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करने से हुई। इसके बाद कॉम्पोजिट हॉस्पिटल पार्क में पौधरोपण किया गया जोकि वृद्धि, लचीलापन एवं नवप्रेरणा का प्रतीक है। एनएसजी का हैदराबाद हब अब वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) संबंधी अभियानों के लिए पुनः संरचित किया गया है और इसमें नवीन हथियार प्रणालियों, मिशन-विशिष्ट उपकरण एवं संशोधित यूनिफॉर्म प्रोफाइल सम्मिलित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें