फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चंडीगढ़ के ध्यानार्थ एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग मामले में छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 31 साल का भविष्य दहिया रोहतक के सेक्टर-34 सनसिटी का रहने वाला है। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सेक्टर-56 थाना इलाके में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की ये वारदात 17 अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी। सुबह लगभग 5.25 बजे एल्विश यादव के घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर 3 अज्ञात हमलावरों ने गेट के बाहर व ऊपर से गोलियां चलाई। वारदात के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। मौके से खाली खोल बरामद किए गए। फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें भी हमलावर बाइक से आते हुए दिखे। फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने घर पर गोलियां चलाई और फिर बाइक पर बैठकर वहां से निकल गए। सेक्टर-56 थाना में वारदात को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीमों ने जांच करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने छठे आरोपी भविष्य दहिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी भविष्य और एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रूपयों के लालच में आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर वारदात का प्लॉन बनाया। अन्य आरोपियों की मदद से इसने वारदात कराई।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में अब तक 6 आरोपियों को हमारी टीमें गिरफ्तार कर चुकी हैं। मामले में जांच व कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें