फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएस तीरंदाजी अकादमी के छह खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पटौदी स्थित बीएस तीरंदाजी अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन 8 से 10 सितम्बर को फरीदाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अकादमी के प्रशिक्षक दीनदयाल रेवाड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में पटौदी, गुरुग्राम व सोहना के कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से बीएस अकादमी के आठ खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें अंडर-17 आयु वर्ग में धैर्य ने स्वर्ण पदक, जबकि पार्थ ने इंडियन राउंड में रजत पदक जीता। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में भाविक यादव ने रिकर्व राउंड में स्वर्ण पदक, इशानी अग्रवाल ने रजत पदक, वंश राव ने इंडियन राउंड में और दक्ष ने रिकर्व राउंड में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-17 आयु वर्ग में दीपांशु और अंडर-14 आयु वर्ग में नव्या ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम इवेंट में पटौदी ब्लॉक की अंडर-17 टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें