गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सर्दी में बेसहारा लोगों के लिए शहर में छह रैन बसेरे शुरू किए हैं। इनमें साफ बिस्तर, शौचालय, गर्म पानी और चाय की व्यवस्था है। नगर निगम आयुक्त पंकज के निर्देश पर यह पहल हुई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय देना है। नगर निगम की ओर से महावीर चौक, कादीपुर, सेक्टर-4/7 चौक भीमनगर, दरबारीपुर रोड, कन्हई और राजीव चौक पर रैन बसेरे शुरू किए गए हैं। ब्यूरो