फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह गोवंश मुक्त, पिकअप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी कर ले जाए जा रहे छह गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया, जबकि चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक रण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा की सीमा से राजस्थान की ओर एक पिकअप गाड़ी में गोवंश को अवैध रूप से वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, जिसमें छह गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। सभी पशुओं को मुक्त कराकर स्थानीय गोशाला समिति को सौंप दिया गया। इस संबंध में आरोपी सफी पुत्र इसराइल, निवासी उटावड़, जिला पलवल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें