फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जज के साथ घूमने के दौरान हुआ था हमला, घायल निजी अस्पताल में है दाखिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्राॅपर्टी विवाद को लेकर सेक्टर 14 में कार सवार चार युवकों द्वारा लाठी-डंडों व राॅड से एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। युवक का इलाज मेदांता में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर 14 निवासी प्रतुल कुमार जैन ने शिकायत में कहा कि वह निजी काम करते हैं और शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह घर के पास ही गली में टहल रहे थे। उनके साथ रिटायर्ड जज निर्मल यादव भी थीं। इसी दौरान उन्हें एक सफेद कार द्वारा पीछा करने का अंदेशा हुआ। वह गली में ही अपने दोस्त संजय गुप्ता के घर में चले गए। जब वह घर से बाहर आए तब कार सवार चार लोगों ने राॅड व डंडे से उन्हें पीटा। घसीटते हुए सड़क पर ले आए और पैरों व हाथ में डंडे से वार किया। प्रतुल ने कहा कि आरोपी अश्वनी, अनुज व अभिनव का नाम ले रहे थे। उनसे उनका प्राॅपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोपी उस प्राॅपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके थे। शुक्रवार को भी उनके घर पर इस संबंध में कुछ लोगों ने बातचीत की थी। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद सेक्टर 14 थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें