फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुबई में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियों में निवेश कराकर 2.65 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

- बैंक खाते खुलवाकर दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को कराते थे उपलब्ध
नंबर गेम - 16 मोबाइल व 90 डेबिट कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दुबई में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले छह आरोपियों को स्पेशल साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनियों में निवेश कराकर 2.65 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी खाताधारकों रुपये का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 16 मोबाइल, 90 डेबिट कार्ड, 42 चेक बुक, 35 सिम कार्ड, चार फर्म की स्टाम्प और दुबई वीजा सहित एक पासपोर्ट बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों को 19 जुलाई को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों के नाम से बनाए गए फर्जी व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। निवेश एप के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर 2,65,55,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायतकर्ता ने निवेश की गई राशि व लाभ निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अधिक राशि जमा कराने की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित ने 19 जुलाई को साइबर अपराध थाना पूर्व में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के भिक्कनपुर गांव निवासी सोनू चौधरी (23) व पुनीत चौधरी (27), उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर निवासी विकास (22), उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अभिषेक शर्मा (23) और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी दुष्यंत चौधरी (25) के रूप में हुई है। उक्त पांचों आरोपी वर्तमान में ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़ (झज्जर) में रह रहे है। वहीं, छठे आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सम्राट सिब्बल (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सोनू चौधरी को 18 जुलाई को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुनीत चौधरी, विकास, अभिषेक शर्मा व दुष्यंत चौधरी को 19 जुलाई को बहादुरगढ़ स्थित एक निजी फ्लैट से और सम्राट सिब्बल को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया।

17 हजार रुपये में ले रखा था फ्लैट
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी पुनीत ने बहादुरगढ़ में 17 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर एक फ्लैट ले रखा था। इस फ्लैट में फर्जी फर्मों का पंजीकरण करवाना, विभिन्न लोगों व फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाना, फर्जी ई-मेल आईडी तैयार करवाना और साइबर ठगी में प्रयोग दस्तावेज तैयार करने का कार्य किया जाता था। आरोपी पुनीत ने अभिषेक शर्मा, विकास व दुष्यंत चौधरी को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा हुआ था। ये आरोपी विभिन्न लोगों व फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद उक्त बैंक खातों को दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे।

कई बार दुबई जा चुका है आरोपी पुनित
आरोपी पुनीत ने पूछताछ में वह कई बार दुबई जा चुका है और अब तक 200 से अधिक बैंक खाते दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध करा चुका है। आरोपी के कब्जे से दुबई वीजा सहित एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी हाल ही में दुबई से वापस आया था। मामले में दुबई स्थित अन्य आरोपियों, साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह और अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।

60 हजार रुपये में दिया था बैंक खाता
आरोपियों से पूछताछ व जांच में सामने आया कि उक्त फर्म का संचालन आरोपी सोनू चौधरी करता था। आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त फर्म का बैंक खाता आरोपी पुनीत चौधरी के कहने पर खुलवाकर 60 हजार रुपये में उपलब्ध कराया था। जांच में पता चला कि मामले में ठगी गई 2,65,55,000 रुपये ठगी गई राशि में से करीब छह लाख रुपये एक निजी फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर होना पाया गया। आरोपी पुनीत ने पूछताछ में बताया कि आरोपी सम्राट सिब्बल के साथ मिलकर दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट के लिए कार्य करता था। उक्त बैंक खाता उसी सिंडिकेट को उपलब्ध कराया गया था, जहां साइबर ठगी की राशि का करीब पांच फीसदी कमीशन विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे ट्रांसफर की जाती थी।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों, फर्जी फर्मों, बैंक खातों, दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह और अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के बारे में जानकारी ली जा रही है। - गौरव फोगाट, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें