फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन करेंगी पीड़ित महिला से बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी की टीम मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भी पीड़िता से बात करके मामले में कार्रवाई की जानकारी लेंगी। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पुलिस आयुक्त से कॉल करके मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस टीम मेदांता अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेने के अलावा नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ कर रही है और वेंटिलेटर ब्लॉक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी टीम में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. अर्पित जैन, सहायक पुलिस आयुक्त कविता, सदर थाना के प्रभारी और महिला थाना पश्चिम की प्रभारी गीता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया द्वारा एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में लगातार अपडेट ली जा रही है। उन्होंने पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से बात करके मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि वे किसी कार्य से बाहर गई हुई हैं। जल्द ही वापस आकर मामले पीड़िता से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वे पीड़िता से मोबाइल पर कॉल करके भी बात करेंगी और मामले के बारे में पूछेंगी।
विज्ञापन


वर्जन


एयर होस्टेस के मामले में डीसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मानवाधिकार आयोग को भी अब तक जांच की जानकारी दी गई है। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें