फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की देखभाल के लिए आई बहन का सिर ईंट से फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीमार पिता की देखभाल के लिए आई बहन का बड़े भाई ने ईंट से वार सिर फोड़ दिया। छोटे भाई ने बीच बचाव किया तो उसकी भी पिटाई की। बस अड्डा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा उत्तर प्रदेश निवासी सारिका रानी ने बताया कि उसके पिता विश्वमित्रा मियांवाली कॉलोनी में रहते हैं और पिछले कुछ दिन से बीमार होने के कारण गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखरेख करने के लिए वह आगरा से गुरुग्राम मियांवाली कॉलोनी आकर रहने लगी। आरोप है कि उनके भाई मनोज कुमार के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है।
इससे रंजिश रखते हुए मनोज उन्हें आए दिन परेशान करता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। 29 जून की सुबह वह अपने पिता के घर पर सोई हुई थी कि सुबह करीब 5 बजे मनोज उनके कमरे में आया और सिर पर ईंट से वार कर दिया। शोर सुनकर उनका दूसरा भाई पंकज मौके पर आ गया। इसके बाद पंकज के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें