फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुनवाई स्थल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
30 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में मतदाता सूची के लिए विधानसभावार सुनवाई केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मतदाता 30 अगस्त तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आवेदन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित सुनवाई स्थलों पर स्वीकार किए जाएंगे।

उत्तम सिंह ने जानकारी दी कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। मतदाता नाम जोड़ने, नाम हटाने या विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों का उपयोग कर सकते हैं। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्तूबर को होगा। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। किसी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

विधानसभावार सुनवाई स्थल
गुरुग्राम जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सुनवाई स्थल तय किए गए हैं। इनमें गुरुग्राम, पटौदी, सोहना और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों को सुनवाई केंद्र बनाया गया है। मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र के अनुसार निर्धारित स्थल पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन



पात्रता और आवेदन प्रपत्र
जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे नाम जुड़वा सकते हैं। ऐसे नागरिक जिनका नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करें। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का प्रयोग किया जाएगा। नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 निर्धारित है। ये प्रपत्र संबंधित सुनवाई स्थल पर जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें