फॉर्म नहीं मिला हो तो बीएलओ से करें संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में आखिरी पांच दिन शेष हैं। जिन लोगों को अब तक फॉर्म नहीं मिला है वह अपने बीएलओ से संपर्क करें। जैसे-जैसे आखिरी तारीख करीब आ रही है। वैसे-वैसे लोग फॉर्म के लिए कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। प्रशासन ने कार्यालय आने वालों से अपील की है कि जिन्हें फॉर्म नहीं मिला है वह अपने बीएलओ से संपर्क करें।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए, श्रीनिवास ने जिले में अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि गुरुग्राम जैसे शहरी क्षेत्र में सप्ताहांत के दौरान विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई जाए। उन्होंने प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण, डिजिटाइजेशन और पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील, समयबद्ध डिजिटाइजेशन पर जोर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पात्र मतदाताओं से 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र अपने गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को सौंपने की अपील की, ताकि किसी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार किया जा सके। फिलहाल इस एक हफ्ते पूरी कोशिश करके कार्य करना होगा।