गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे तथा निर्वाचन नामावली को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य करेंगे। ब्यूरो