फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई सोहना में आज रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी चयन, आईटीआई पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसर
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना में रविवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां, औद्योगिक संस्थान और सरकारी कार्यालय भाग लेकर आईटीआई पास युवाओं का चयन करेंगे। मेले में हीरो मोटोकॉर्प, जय भारत मारुति, रेड्डी फाउंडेशन, एनआईआईटी और एलआईसी सहित कई संस्थान भाग लेंगे। फिटर, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न ट्रेडों में अवसर उपलब्ध रहेंगे। संस्थान प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से सुबह 9:30 बजे तक पहुंचने की अपील की है। उम्मीदवारों को अपने साथ रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें