फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिंगर एमडी ने युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने योग टीम से प्रभावित होकर उन्हें एक लाख रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा भी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मैराथन के पहले संस्करण के दौरान रविवार की सुबह सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड का नजारा अलग रहा। सुबह काफी संख्या में लोग मैराथन में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम में हरियाणवीं सिंगर एमडी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा को नशा मुक्त करने की मुहिम को बढ़ाते हुए ड्रग्स फ्री हरियाणा गाने पर अपनी लाइव प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। इसमें विदेशी धावकों ने भी भाग लिया।
रन फाॅर जीरो हंगर की थीम पर आयोजित गुरुग्राम मैराथन में धावकों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे आरजे नावेद ने भी अपने देशी अंदाज में धावकों का मनोरंजन किया। धावकों का उत्साहवर्धन करने के मैराथन ट्रैक पर भी ढोल नगाड़ों, हरियाणवी बीन ग्रुप आदि के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । सिंगर एमडी ने हरियाणा को नशा मुक्त करने की मुहिम को बढ़ाते हुए ड्रग्स फ्री हरियाणा गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। युवा भी उनके साथ जमकर थिरके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में योग टीम से प्रभावित होकर उन्हें एक लाख रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा भी की। इस दौरान गुरुग्राम मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर शिखर धवन ने लोगों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन



फुल मैराथन में अजय कुमार और किरण को पहला स्थान
विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे धावकों को मुख्यमंत्री ने 13 लाख रुपये के इनाम देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग की फुल मैराथन में उत्तर प्रदेश के अजय कुमार ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए 1.50 लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया। वहीं, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सिकंदर को 1 लाख का इनाम मिला। इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर यूथोपिया के मिकियास रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने 75 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग में भी धावकों ने अपना जोर दिखाया। फुल मैराथन में रोहतक की किरण ने प्रथम स्थान हासिल कर 1.50 लाख रुपये का इनाम जीता। इसी श्रेणी में दिल्ली की भारती व उत्तर प्रदेश की मंजू रानी ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
-
हाफ मैराथन में यूपी के प्रशांत जीते
हॉफ मैराथन की श्रेणी में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने वालों में पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश निवासी प्रशांत, उत्तराखंड निवासी अंकित व उत्तर प्रदेश निवासी अवधेश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में यूथोपिया की चलतु, भिवानी की सोनिका व महाराष्ट्र की पूनम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में पहले तीन विजेताओं के लिए 1 लाख, 75 हजार व 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
10 किलोमीटर में भी यूपी के अभिषेक जीते
इसी क्रम में 10 किलोमीटर की कैटेगरी में पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक को पहला, रवि को दूसरा व यश को तीसरा स्थान मिला। वहीं, महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की रूबी, रीमा व नेहा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस श्रेणी में विजेता रहे धावकों को 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।



ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सोहना के विधायक संजय सिंह, पूर्व मंत्री राव नरबीर, आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन, मंडलायुक्त आरसी बिढान, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसी निशांत कुमार यादव, एडीसी हितेश कुमार मीणा व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
पुलिस ने कई सड़कों को बंद किया
मैराथन को लेकर पुलिस ने देर रात कई सड़कों पर यातायात डायवर्ट कर दिया। इसमें सिग्नेचर टावर अंडरपास को बंद कर दिया गया। वाहनों को इफको चौक होकर भेजा गया। इसी प्रकार सुभाष चौक से मिलेनियम सिटी रोड पर बदलाव किया गया था। इस बड़े आयोजन को देखते हुए जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें