फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी मैराथन : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम मैराथन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, '' रन फॉर जीरो हंगर '' थीम पर दौड़े 35 हजार लोग
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष फरवरी के आखिरी रविवार को होगी गुरुग्राम मैराथन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड का नजारा रविवार की सुबह धावकों के जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया। रन फार जीरो हंगर की थीम पर आयोजित गुरुग्राम मैराथन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना दिया। मैराथन में हजारों की संख्या में शामिल धावकों से सीधा संवाद करते हुए सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रत्येक वर्ष फरवरी के आखिरी रविवार को गुरुग्राम मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान गुरुग्राम मैराथन के ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर शिखर धवन भी मौजूद रहे । विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे धावकों को मुख्यमंत्री ने 13 लाख के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शहर के अब तक के सबसे बड़े आयोजन में हजारों की संख्या में स्कूल, विश्विद्यालय के छात्रों व बुजुर्गों के उत्साह से मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि मिलेनियम सिटी की नई ब्रांड इमेज बनाने में गुरुग्राम मैराथन में शामिल लोगों का अपार जनसमूह इस बात का साक्षी है कि शहर, प्रदेश व देश का भविष्य युवा पीढ़ी के मजबूत हाथों में सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसे ठीक रखने के लिए चलना, दौड़ना, भागना जैसी गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने गुरुग्राम मैराथन को स्वस्थ लाइफस्टाइल की प्रैक्टिकल संज्ञा देते हुए कहा कि इस आयोजन से समाज के सभी वर्गों में स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के उपरांत मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेनियम सिटी में गुरुग्राम मैराथन के सफल आयोजन के उपरांत 3 मार्च को फरीदाबाद में भी इसी प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा खेलों की धरती है, ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे खेल इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने ट्रैक पर पहुंच कर बढ़ाया धावकों का उत्साह

मुख्यमंत्री मैराथन को रवाना करने के उपरांत स्वयं खुली जीप में सवार होकर मैराथन ट्रैक पर पहुंचे व धावकों का उत्साहवर्धन किया। इसमें गुरुग्राम ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी एथलीट हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस मेगा इवेंट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित ब्रिटेन जैसे देशों से एथलीट पहुंचे । बता दें कि मैराथन के पूरे रूट को वर्ल्ड एथलेटिक्स और एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस ( एआईएमएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। जिससे गुरुग्राम मैराथन को एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट की भी पहचान मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें