फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रजत पदक विजेता संदीप ठकराल का गुरुग्राम पहुंचने पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने फूलमाला पहनाई
विज्ञापन

संदीप ठकराल के घर पहुंचने पर बधाई देने वालों का लगा तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एशियन गेम्स-2023 की ब्रिज प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गुरुग्राम लौटे ब्रिज एथलीट संदीप ठकराल का जिला खेल अधिकारी संधु बाला, रेणुका व स्टाफ सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संदीप ठकराल बीते शनिवार की रात्रि 11 बजे सेक्टर-66 स्थित अपने घर पहुंचे थे। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रजत पदक विजेता को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

संदीप ठकराल को उनकी माता राम कौर, पत्नी सुमन ठकराल, पुत्र विक्रांत ठकराल व पुत्री सरगम सहित अन्य परिवार वालों ने बधाई दी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधु बाला ने कहा कि गुरुग्राम वासियों के लिए गर्व की बात है कि संदीप ठकराल ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। उन्होंने संदीप ठकराल को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एशियन गेम्स के ब्रिज प्रतियोगिता में संदीप ठकराल व उनकी टीम के सदस्यों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हांगकांग के साथ खेला गया। जिसमें हांगकांग की टीम ने भारत को 152-231 स्कोर से हराया। ब्रिज प्रतियोगिता में भारत को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें