फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओएसबी एक्सप्रेसवे टावर के खरीदारों को सात साल बाद भी नहीं मिला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त और शासन से निर्माण पूरा कर घर देने की गुहार लगाई
विज्ञापन


गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेसवे टॉवर प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले 1089 परिवारों को अभी तक घर नहीं मिलने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने उपायुक्त सहित प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा करके उनका घर दिलवाया जाए। इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर ने सन 2016 में लाइसेंस लिया था। चार साल के अंदर निर्माण पूरा करने के बाद मकान खरीदारों को सौंपने थे। बिल्डर खरीदारों से 80 फीसदी से ज्यादा पैसा ले चुका है लेकिन निर्माण अभी अधूरा है। इसी वर्ष निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने बिल्डर का लाइसेंस निलंबित भी किया था। साथ ही छह महीने के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करके घर खरीदारों को देने के लिए कहा था। इसके बाद भी निर्माण में कोई तेजी नहीं आई। पिछले दिनों खरीदारों ने बिल्डर के सेक्टर-69 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) की ओर से बिल्डर के बैंक खाते भी सीज किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें