अंडर-17 टीम ने सोनीपत और हिसार को हराकर फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कैथल के सेक्टर-20 हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित 6वीं जूनियर रोल बॉल चैंपियनशिप में जिले की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने रजत पदक जीता। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में दमदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है।
जिले की टीम ने पहले मुकाबले में सोनीपत को 3-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में हिसार की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में यूए टीम के खिलाफ कड़े मुकाबले में गुरुग्राम की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
टीम में कनक, शारिणी, वृंदा, अशीता, वान्या, नित्या और अर्शिया शामिल रहीं, जिन्हें कोच इरफान ने ट्रेनिंग दी। रोल बॉल एसोसिएशन गुरुग्राम के जनरल सेक्रेटरी राज कपूर, वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र और जॉइंट सेक्रेटरी हरि शंकर ने टीम के जीत की बधाई दी।