फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिनटेल्स सोसाइटी की ए टावर सुरक्षित होने के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनटेल्स सोसाइटी की ए टावर सुरक्षित होने के संकेत
विज्ञापन

- जल्द ही सार्वजनिक हो सकती है पांच अन्य टावरों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर ए, बी, सी, जी और जे की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक हो सकती है। जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक टावर एक रहने के दृष्टिकोण से सुरक्षित मानी जा रही है, जबकि अन्य टावरों की स्थिति ऐसी नहीं मानी गई है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
दस फरवरी 2022 को टावर डी में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर डी टावर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया था। बाद में अन्य दो टावर ई और एफ को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया। इसी के साथ अन्य टावरों की भी सुरक्षा जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी। सोसाइटी की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि हमें भी रिपोर्ट के सार्वजनिक होने का इंतजार है। जिला प्रशासन के साथ इस संबंध में बातचीत हुई तो उन्होंने ए टावर के सुरक्षित होने के संकेत किए हैं। जबकि अन्य टावरों के संबंध में ऐसा नहीं कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें