सेवा पखवाड़ा में आयोजित की गई निबंध, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में सेवा पखवाड़ा के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निबंध लेखन, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में शुभम, अभिषेक और दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जॉब मेले में 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को स्टार्टअप, डिजिटल उद्यमिता, ई-कॉमर्स और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
संस्थान के प्राचार्य रवि कुमार ने कहा कि आईटीआई का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 158 छात्रों को रोजगार के अवसरों की जानकारी मिली और विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू देकर 220 से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।
विचार गोष्ठी में वर्षा सैनी प्रथम सोहना। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इसमें छात्र एवं छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर विचार गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता पेंटिंग का आयोजन किया गया। इसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विचार गोष्ठी में वर्षा सैनी (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय) व हिंमाशु (तृतीय) स्थान पर रहे। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खुशी (प्रथम), अंकित (द्वितीय) और प्रियंका (तृतीय) स्थान पर रहीं, जबिकि पेंटिंग प्रतियोगिता में पूनम (प्रथम), खुशी (सिविंग टेक्नोलॉजी) द्वितीय, खुशी (कोपा ट्रेड) ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद