गुरुग्राम। भोंडसी थाने की डिफेंस कॉलोनी में मकान बनाने के दौरान मामूली विवाद होने पर गोली चल गई। इसमें युवक के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एसआई हरी सिंह ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला मंजीत सिंह अपना मकान बना रहा था। उसने मकान बनाने के लिए निर्माण सामग्री समान घर के सामने रखवा दी थी। जिसे हटाने के लिए कादरपुर निवासी सुरजीत व मंजीत के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मंजीत ने अपनी पिस्टल से सुरजीत के पैर में तीन गोलियां मार दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया व आरोपी मंजीत व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।