फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी संचालक पर गोली चलाने में अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 में अपनी फार्च्यूनर कार से जा रहे पीजी संचालक पर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

वजीराबाद में पीजी चलाने वाले धर्मवीर पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-14 में गोली चला दी। तब धर्मवीर अपनी फार्च्यूनर कार में सवार होकर जा रहे थे। गोली धर्मवीर के हाथ में लगी थी और धर्मवीर ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी देने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना शुरू कर दिया था। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर शनिवार को अज्ञातों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित धर्मवीर ने अभी तक किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें