फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरोपी महिला को ज्वलनशील पदार्थ मुहैया कराने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना लाइसेंस के रखने व बेचने वाली कंपनी से केमिकल लिक्विड जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाली आरोपी महिला साक्षी को केमिकल लिक्विड मुहैया कराने वाले दुकानदार को सेक्टर-10 थाना पुलिस ने 11 मार्च को गुड़गांव गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार की पहचान गुड़गांव गांव निवासी लाजपत राय शर्मा (66) के रूप में हुई है। वह गुड़गांव गांव में परचून की दुकान चलाता है और उससे ही आरोपी महिला साक्षी ने ज्वलनशील पदार्थ खरीदा था।
लाजपत राय शर्मा ने ज्वलनशील पदार्थ को गुरुग्राम के सदर बाजार में ट्रंक मार्केट स्थित फ्रेंड्स केमिकल वर्क्स (इंडिया) लिमिटेड से खरीदकर लाया था। इसमें एचसीएल (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) मिला हुआ था। इस केमिकल लिक्विड को बेचते समय कुछ नियमों का पालन करना होता है।
विज्ञापन


आरोपी लाजपत राय शर्मा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फ्रेंड्स केमिकल वर्क्स (इंडिया) लिमिटेड में दबिश दी। वहां पर काफी मात्रा में केमिकल लिक्विड बरामद किया। इसमें संदिग्ध एसिड भी शामिल था, जिसको स्टोर किया हुआ था व बेचने के लिए री-पैकेज किया गया था। केमिकल को रखने व बेचने के संबंध में कोई लाइसेंस व परमिट और खरीदारों का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद फ्रेंड्स केमिकल वर्क्स (इंडिया) लिमिटेड से केमिकल लिक्विड को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी लाजपत राय शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें