फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हयातपुर फायरिंग में आरोपी शूटर टेकचंद को पूछताछ के लिए दोबारा कस्टडी में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शनिवार को करनाल में एनकाउंटर के दौरान शूटर के घुटने में लगी थी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के गांव हयातपुर में 18 मार्च की शाम लगभग 4 बजे शराब कारोबारी व अन्य लोगों पर फायरिंग करने वाले शूटर को इलाज के बाद दोबारा पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करते अहम जानकारी जुटा रही है, ताकि शराब कारोबारी की हत्या कराने वालों के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन

सात दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी टेकचंद ने पुलिस पूछताछ में वारदात के दौरान प्रयोग किया गया मोबाइल फोन करनाल में छुपाकर रखने के बारे में बताया था। ऐसे में 21 मार्च को की रात लगभग 10.30 बजे पुलिस टीम आरोपी टेकचंद को साथ लेकर करनाल में छुपाए गए मोबाइल को बरामद करने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को छुपाया गया मोबाइल निकालने के लिए कहा तो उसने एक पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस पर फायर करके भागने के दौरान हुए एनकाउंटर में घुटने में गोली लगने से घायल हो गया था। आरोपी टेकचन्द को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। उपचार बाद पुलिस दो दिन पहले ही आरोपी टेकचंद को गुरुग्राम ले आई थी और दोबारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी टेकचंद ने कई अहम जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को क्या-क्या जानकारी दी है, इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। सीआईए मानेसर से उपनिरीक्षक ललित ने बताया कि आरोपी टेेकचंद से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें