यमुना सिटी। हरिद्वार से 111 लीटर जल की कांवड़ लेकर शनिवार को फलैदा गांव निवासी विपिन रबूपुरा पहुंचे। वह शिवरात्रि पर भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू की थी। अनूपशहर से 61 लीटर की कांवड़ लेकर आने वाले बागपुर निवासी विष्णु ने बताया कि वह 2 अगस्त को कांवड़ लेकर चले थे। भोलेनाथ के अभिषेक के लिए कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों के लिए रबूपुरा से लेकर नानकेश्वर महादेव मंदिर तक विभिन्न शिविर भी लगाए गए हैं। जिसमें कांवड़ियों के खाने पीने से लेकर आराम करने और जरूरी दवाइयों का भी इंतजाम किया गया है।