फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागर शैली में नए रंग रूप में नजर आएगा शीतला माता मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ रुपये से हो रहा है नए भवन का निर्माण
विज्ञापन

नए परिसर में नवदुर्गा और गुरु द्रोण की प्रतिमा भी स्थापित होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्राचीन श्री माता शीतला के नए मंदिर परिसर का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। पूर्व के डिजाइन को बदलकर इसे अब नागर शैली में बनाया जा रहा है।
मंदिर की दूसरी मंजिल पर माता शीतला का गर्भगृह बनाया जाना है। श्री माता शीतला के दरबार में आने वाले श्रद्धालु नए मंदिर और ब्रह्म सरोवर के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर परिसर में गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गुरुग्राम की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुरुग्राम की माता शीतला गुरु द्रोण की पत्नी कृपी हैं जो कौरवों और पांडवों के गुरु कृपाचार्य की बहन थीं। नव दुर्गा की मूर्ति भी मंदिर में स्थापित होगी। मंदिर का ब्रह्म सरोवर नए स्वरूप में तैयार हो रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये के खर्च से नया मंदिर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के आर्किटेक्ट रिंपेश शर्मा के अनुसार, ब्रह्म सरोवर का काम लगभग हो गया है। मंदिर अगले साल तक तैयार हो जाएगा। इस उत्तर भारतीय मंदिरों की नागर शैली में बनाया जा रहा है। नक्शे में परिवर्तन और कोविड काल में काम रुकने के कारण मंदिर के निर्माण में समय लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें