गुरुग्राम। श्याम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को 25 ओवर के मैच में एसएस अकादमी की टीम ने शर्मा अकादमी की टीम को 17 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएस अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा अकादमी की टीम 23 ओवर में 162 रन ही बना सकी। एसएस अकादमी की ओर से आदी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मनोज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद