फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंजूरी के फेर में फंसा शंकर चौक एफओबी

विज्ञापन
शंकर चौक पर बन रहे एफओबी का उद्योग विहार की ओर अधूरा निर्माण। फोटो- संवाद
विज्ञापन
अक्तूबर माह के अंत तक पूरा करने की थी योजना, मंजूरी नहीं मिलने से अटका काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित शंकर चौक पर पैदल राहगीरों के लिए डीएलएफ द्वारा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। एफओबी शुरू होने के बाद उद्योग विहार व साइबर सिटी के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उद्योग विहार क्षेत्र में एफओबी के लिए सीढ़ी व लिफ्ट लगाने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से काम बीच में अटक गया है। डीएलएफ को एचएसआईआईडीसी से मंजूरी मिलने का इंतजार है। अक्तूबर माह के अंत तक एफओबी को पूरा करने की योजना थी।
शंकर चौक गुरुग्राम के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में कर्मचारी व अन्य लोग सड़क पार करते हैं। चौक के पास तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में डीएलएफ द्वारा एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना को एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद शंकर चौक स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के फ्लाईओवर के नीचे से एफओबी बनाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि एफओबी की ऊंचाई को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें दिल्ली-जयपुर हाईवे के फ्लाईओवर व एफओबी के बीच कम ऊंचाई के बारे मे कमेंट्स किए गए थे।
विज्ञापन

परियोजना के अनुसार एफओबी के दोनों ओर साइबर हब व उद्योग विहार में सीढि़यां व लिफ्ट लगाने की तैयारी है। हालांकि, वहीं, एक्सेलेटर बनाने में पेड़ बाधा बन रहे हैं। साइबर हब की ओर एफओबी पर सीढ़िया लगाने काम किया जा चुका है। वहीं, एफओबी का दूसरा सिरा भी उद्योग विहार की ओर अधूरा है। यहां पर एचएसआईआईडीसी ने सीढि़यां व लिफ्ट लगाने के लिए जगह को मंजूरी नहीं दी है।

सड़क हादसों में आएगी कमी
एफओबी बनने के बाद शंकर चौक पर सड़क हादसों में कमी आएगी क्योंकि यहां पर वाहनों की संख्या ज्यादा होती है और वाहन भी तेज रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में उद्योग विहार से साइबर हब की ओर आने जाने वाले हजारों पैदल राहगीरों को इन तेज रफ्तार वाहनों के बीच से निकलना होता है। ऐसे में पैदल राहगीरों को वाहनों की टक्कर लगने की संभावना बनी रहती है। यहां पर कई बार वाहनों की चपेट में आने से राहगीर घायल भी हो चुके हैं। जांच व सर्वे में शंकर चौक ब्लैक स्पॉट में गिनती होती है। वर्तमान में यहां पर दो सुरक्षा गार्डों की तैनाती की हुई है, जोकि सुबह से देर शाम तक वाहनों को रोककर पैदल राहगीरों को सड़क पार करवाते हैं।
विज्ञापन

-
उद्योग विहार की ओर एफओबी की सीढ़ी बनाने के लिए एचएसआईआईडीसी की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही सीढ़ी लगाने का काम किया जाएगा। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद सड़क पार करने वाले राहगीरों को वाहनों के बीच से नहीं निकलना पड़ेगा। - अभिनव कुमार, प्रतिनिधि, डीएलएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें