गुरुग्राम। गुड़गांव न्यू डॉन और होराइजन चैलेंजर्स के बीच रविवार को 15 ओवर का मैच खेला गया। इसमें होराइजन चैलेंजर्स की टीम ने गुड़गांव न्यू डॉन की टीम को 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़गांव न्यू डॉन की टीम ने 15 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होराइजन चैलेंजर्स की टीम 14.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए और मैच जीत लिया। होराइजन चैलेंजर्स की ओर से ध्रुव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कमल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद