गुरुग्राम। जिले के महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को महेश अकादमी की टीम ने एमटी अकादमी की टीम को एक विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमटी अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए और मैच जीत लिया। महेश अकादमी की ओर से शमी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रोहन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद