गुरुग्राम। देव समाज विद्या निकेतन के मैदान पर रविवार को रॉयल डोमिनेटर की टीम ने केडी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को 8 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल डोमिनेटर की टीम ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 18.2 ओवर में 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई। रॉयल डोमिनेटर की ओर से निखिल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सोहम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद