फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर हुआ शबद कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारोें में मत्था टेका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के गुरुद्वारों में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर शबद कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारोें में मत्था टेका।
सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में ज्ञानी करतार सिंह ने कथा विचार के दौरान गुरु तेग बहादुर की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए उन्होंने औरंगजेब के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया। उनकी शहादत मानवता की मिसाल है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अखंड साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद हजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। कथा विचार के बाद पटियाला से आई दिलप्रीत कौर ने कीर्तन प्रस्तुत किया। लंगर का आयोजन भी इस मौके पर किया गया। गुरुद्वारे के प्रमुख शेरगिल सिंह सिद्धू ने कार्यक्रम का प्रबंधन किया।
विज्ञापन

साउथ सिटी स्थित गुरुद्वारा साध संगत, सेक्टर 46, सेक्टर 39, डीएलएफ, न्यू कॉलोनी, अर्जुन नगर, मदनपुरी और चार आठ मरला स्थित गुरुद्वारे में भी गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शबद कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें